फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Educational arrangements will be dazzling in 23 cluster schools

Champawat News: 23 क्लस्टर विद्यालयों में चकाचक होंगी शैक्षणिक व्यवस्थाएं

Fri, 05 Apr 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 05 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Educational arrangements will be dazzling in 23 cluster schools
ललित मोहन गहतोड़ी
विज्ञापन

चंपावत। नई कक्षाओं में प्रवेश के लिए जिले के राजकीय इंटर काॅलेजोंं में से चयनित क्लस्टर विद्यालयों को नए रंग में रंगा जाएगा। यह विद्यालय भौतिक और मानव संसाधनों से परिपूर्ण होंगे। आसपास के कम छात्रसंख्या वाले वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों को क्लस्टर विद्यालयों में शामिल होने लिए प्रेरित किया जाएगा।



नए शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए शासन की ओर से चयनित 23 क्लस्टर विद्यालयों को रंग रोगन से सुसज्जित किया जा रहा है। इन विद्यालयों में भौतिक और मानव संसाधनों से लैस किया जा रहा है। आसपास के 10 से 15 किमी दायरे में आ रहे कम छात्रसंख्या वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों को इन विद्यालयों में पढ़ाई के लिए प्रेरित जाएगा। जरूरत पड़ी तो बच्चों के अभिभावकों से मिलकर इन विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 23 विद्यालयों में से छह पीएमश्री के विद्यालय हैं। चंपावत में नौ, लोहाघाट में तीन, पाटी में आठ और बाराकोट के तीन विद्यालय क्लस्टर विद्यालयों में शामिल किए गए है। इनमें जीआईसी अमोड़ी, जीजीआईसी टनकपुर, जीआईसी चंपावत, दिगालीचौड़, चौमेल, पाटी, पीएमश्री विद्यालय भी शामिल हैं। जिन्हें क्लस्टर विद्यालय बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

जिले में चयनित क्लस्टर विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इन विद्यालयों के आसपास के कम छात्रसंख्या वाले विद्यालयों के बच्चों को प्रेरित कर इनमें प्रवेश दिलाया जाएगा। क्लस्टर विद्यालयों में बच्चों के लिए यहां आवागमन सहित सभी सुविधाएं रहेंगी। - मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed