फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Education Workshop

कक्षा एक, दो के बच्चों में पठन दक्षता का होगा विकास

Thu, 12 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 12 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Education Workshop
शिक्षा कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में स्टेट रिसोर्स ग्रुप, मुख्य संदर्भदाताओं की दो दिनी कार्यशाला शुरू हो गई है। रूम टू रीड संस्था और सर्व शिक्षा अभियान के तहत उत्तराखंड में चंपावत को मॉडल जिले के रूप में चयन किया गया है। जिसके तहत कक्षा एक, दो के बच्चों में पठन दक्षता का विकास किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सत्यनारायण, डायट के प्राचार्य केसी शाक्य ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उनका कहना था कि इस कार्यक्रम के जरिए कक्षा एक से ही बच्चों में धाराप्रवाह पठन कौशल का विकास करना है। उनका कहना था कि जुलाई से जिले के सभी प्राइमरी स्कूलों में यह कार्यक्रम लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन


रूम टू रीड संस्था के राष्ट्रीय निदेशक शक्ति सेन, उत्तराखंड प्रबंधक प्रदीप कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनका कहना है इस कार्यक्रम के लागू होने के बाद पढ़ने, लिखने के मूलभूत कौशलों के विकास हेतु कार्यक्रम के तहत कक्षा एक के बच्चों को रोजाना पठन के पांच आधारभूत आयामों ध्वनि जागरूकता, वर्ण ज्ञान, धाराप्रवाह पठन, शब्द भंडार, लेखन पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दो घंटे कक्षा एक के बच्चों पर विशेष फोकस किया जाएगा। कार्यशाला में प्रशिक्षण से संबंधित साहित्य को अंतिम रूप देने के साथ जिले की स्थानीय भाषायी जरूरतों को भी स्थान देने पर चर्चा की गई।


कार्यशाला में लोहाघाट के बीईओ हरेंद्र साह, बाराकोट के महावीर चौधरी, चंपावत के अंशुल बिष्ट, पाटी के उपशिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट, जिला समन्वयक अजय कुमार चौबे, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अवनीश कुमार शर्मा, डॉ. नवीन जोशी सहित 31 मुख्य संदर्भदाता भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed