{"_id":"5dcedf458ebc3e54ae283c1a","slug":"education-tanakpur-news-hld364163753","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत के तीन शिक्षकों को मिलेगा श्रेष्ठ संवेदनशील शिक्षक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत के तीन शिक्षकों को मिलेगा श्रेष्ठ संवेदनशील शिक्षक सम्मान
विज्ञापन
शिक्षक त्रिलोचन जोशी।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी कार्य कर रहे जिले के तीन शिक्षकों को समग्र शिक्षा अभियान के तहत श्रेष्ठ संवेदनशील शिक्षक सम्मान मिलेगा। इनमें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ के शिक्षक त्रिलोचन जोशी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास की वार्डन प्रेमा ठाकुर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालाकोट की शिक्षिका भगवती भट्ट शामिल हैं।
समग्र शिक्षा अभियान के उप निदेशक आकाश सारस्वत ने कुमाऊं का भ्रमण कर विद्यालयों में संचालित नवाचारी कार्यक्रमों के निरीक्षण के बाद सम्मान के लिए इन शिक्षकों का चयन किया है। उन्होंने चयनित शिक्षकों को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी है। शिक्षक जोशी विद्यालय में बच्चों के सामूहिक जन्मोत्सव मनाने की अनूठी पहल शुरू करने के साथ ही बेटी बचाओ, नशा मुक्ति जैसे कार्यक्रम चला रहे हैं और हर साल जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का जिम्मा भी उठाते हैं।
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की वार्डन प्रेमा नवाचारी कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं के चरित्र निर्माण का कार्य कर रही हैं। छात्रावास में बालिका शिक्षा के लिए विभिन्न व्यावसायिक कोर्स, योग शिक्षा, स्वच्छता अभियान नवाचारी कार्यक्रमों का संचालन कर रही हैं। राप्रावि कालाकोट की शिक्षिका भगवती स्कूल में दीवार पत्रिका निर्माण, कहानी लेखन के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रही हैैं।

कस्तूरगा गांधी विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर।- फोटो : TANAKPUR

राप्रावि कालाकोट की शिक्षिक भगवती भट्ट।- फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन