{"_id":"580a4c054f1c1b9f1b7056f4","slug":"earth-team-to-capture-the-trophy-football","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी टीम का फुटबॉल ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वी टीम का फुटबॉल ट्राफी पर कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वी टीम का फुटबॉल ट्राफी पर कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला फुटबाल संघ की ओर से आयोजित अंडर-17 फुटबाल लीग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पृथ्वी टीम ने विक्रांत को हराकर ट्राफी में कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने के लिए निखिल तड़ागी को चैंपियन घोषित किया गया, जबकि पंकज माहरा को गोल्डन बूट के पुरस्कार से नवाजा गया। मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
हालांकि कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में पृथ्वी के पंकज माहरा ने एक के बाद एक दो गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद इसी टीम के अमित मेहता ने एक और गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 से जीत दिलाई। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अमित मेहता को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। रेफरी रोहित मेहता, लाइनमैन महेश सिंह, आनंद कुंवर, टेक्नीकल बैंच में नवीन कनौजिया रहे। यश माहरा ने शानदार गोल कीपिंग का प्रदर्शन किया।
पृथ्वी टीम के मैनेजर पप्पू वर्मा और विक्रांत के विमल मेहता अपनी-अपनी टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे। मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और डा.महेश ढेक ने विजेता तथा उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
जिला फुटबाल संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सहयोगियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, जीवन मेहता, बाबा आदित्यदास, जीवन राय, बृजेश माहरा, मुकेश साह, बृजेश ढेक, छत्तर सिंह ढेक, कैलाश देव, गोविंद वर्मा, नाजिश, कमल वर्मा आदि मौजूद थे।