{"_id":"5b1c05884f1c1bf36e8b70e0","slug":"dust-only-dust-near-singda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगदा के पास धूल ही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगदा के पास धूल ही धूल
अमर उजाला ब्यूराे लाेहाघ्ााट।
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
मानेश्वर के पास की सड़क में फैला कीचड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान निकलने वाली धूल से सिंगदा क्षेत्र के लोग परेशान है। वहीं, पेयजल योजना के ध्वस्त होने से पानी का संकट भी पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क कटिंग के दौरान पानी का छिड़काव नहीं करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
सिंगदा ग्राम पंचायत के खैरानी तोक निवासी किशन सिंह, देवराज सिंह, शंकर सिंह, भूपाल सिंह, ईश्वर सिंह, प्रेम सिंह का कहना है कि बारहमासी सड़क चौड़ीकरण के दौरान जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। इस सड़क से लगातार हो रही वाहनों की आवाजाही से पूरे क्षेत्र में धूल ही धूल उड़ रही है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सड़क से नीचे रहने वाले लोगों के खेतों, मकानों, फलदार पौधों में मिट्टी जमा हो गई है। धूल से सांस लेने में भी दिक्कतें हो रही हैं, वहीं धूल से बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में कभी-कभार शाम के समय थोड़ा सा पानी का छिड़काव किया जाता है लेकिन, कुछ समय बाद वही स्थिति पैदा हो जाती है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान गांव की पेयजल योजना ध्वस्त होने के बाद ठीक नहीं हो सकी है। काम चलाने के लिए ग्रामीणों ने प्लास्टिक के पाइपों से कामचलाऊ व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों ने धूल से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन