फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Durga mahotsava in Gorakhnagar

छोड़ दे नानु बोज्यू बोतल की दारू रम...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Durga mahotsava in Gorakhnagar
लोहाघाट के गोरखानगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती बालिकाएं। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। गोरखानगर में आयोजित दुर्गा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। स्कूली बच्चों ने वहां मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ दीपक अधिकारी और आनंद ढेक ने किया। सांस्कृतिक संध्या में प्रिया ग्रुप ने पिंगली पिछोड़ी तेरा, शील, नैना ने डोला रे डोला, आदर्श ने देश भक्ति गीत मां तुझे सलाम, चंदू गोरखा ने आई एम ए डिस्को डांसर की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
कलाकारों ने छोड़ दे नानु बोज्यू बोतल की दारू रम, क्रीम पौडर घिसनी किलै ना, मेरी निर्मला समझनी किलै ना आदि गीतों पर नृत्य किया। महोत्सव के मुख्य संरक्षक शेखर गोरखा की अध्यक्षता में पवन बहादुर ने संचालन किया। इस दौरान सभासद भुवन बहादुर, रजत गोरखा, सचिन गोरखा, शिवम गोरखा, हरीश गोरखा, बॉबी गोरखा, संजय थापा, शरद गोरखा, राजू सार्की, नितिन ढेक, विजय माहरा, दीपक महर आदि रहे।
विज्ञापन

सोनाक्षी, दिव्यांश, निधि, कुमकुम ने मारी बाजी
लोहाघाट (चंपावत)। गोरखानगर के दुर्गा महोत्सव में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सोनाक्षी सार्की, ऋषिका सार्की, रुद्र सार्की, जूनियर वर्ग में दिव्यांश कुमार, सामर्थ थापा, अनुज कुमार, मेहंदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में निधि गोरखा, रचना गोरखा, शीतल गोरखा, जूनियर वर्ग में कुमकुम, सोनाक्षी, आरुषी प्रसाद पहले तीन स्थानों पर रहे। दीक्षा गोरखा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed