फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Due to the influx of devotees, there was a stir in Ritha Sahib

श्रद्धालुओं के उमड़ने से रीठा साहिब में चहलपहल बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Due to the influx of devotees, there was a stir in Ritha Sahib
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब गुरुद्वारे में सिख तीर्थयात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। मौसम के खुशगवार होने के बाद से उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब आदि से हर दिन 500 से अधिक तीर्थयात्री गुरुद्वारे पहुंच मत्था टेक रहे हैं। तीर्थ यात्रियों की आमद बढ़ने से माहौल भक्तिमय होने के साथ ही क्षेत्र में चहलपहल और कारोबार भी बढ़ा है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते इस बार मई में तीन दिनी जोड़ मेला न लगने से श्रद्धालु मायूस थे। अब लोग फिर से गुरुद्वारा पहुंच रहे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा परिसर में कोरोना से बचाव के उपायों सहित सामाजिक दूरी के साथ धार्मिक गतिविधियां कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed