{"_id":"58d2a6584f1c1b870a1a1f45","slug":"due-to-the-disease-grunted-staff-in-the-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीमारी से तंग आकर चैनल में कूदा ग्रिफ कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग आकर चैनल में कूदा ग्रिफ कर्मी
Updated Wed, 22 Mar 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
चैनल में कूदा ग्रिफ कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एनएचपीसी पावर चैनल (नहर) में कूदे ग्रिफ (सीमा सड़क संगठन) के कम्युनिकेशन ऑपरेटर की खोज जारी है। पुलिस और पीएसी के साथ ही बुधवार से नैनीताल से मंगाया गया एसडीआरएफ का गोताखोर दल भी उसकी खोज में जुटा रहा, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसे खोजा नहीं जा सका था। इधर, चैनल में कूदे कर्मचारी के सरकारी आवास से सुसाइड नोट मिला है, इसमें उसने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
ग्रिफ की हिरक परियोजना के यहां स्थित कार्यालय में तैनात कम्युनिकेशन आपरेटर बालम सिंह (52) ने सोमवार शाम सिल्ट इजेक्टर के पास पावर चैनल में छलांग मार दी थी। सड़क पर टहल रहे ग्रिफ के अन्य कर्मियों ने उसे चैनल में छलांग मारते और फिर डूबते हुए देखा था। घटना के बाद से ही पुलिस एवं पीएसी के अलावा स्थानीय तैराकों की टीम उसकी खोज में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रिफ के आग्रह पर नैनीताल से एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम भी मंगलवार रात यहां पहुंची है।
बुधवार सुबह से ही एसडीआरएस के गोताखोर मॉस्क लगाकर ऑक्सीजन के सहारे उसकी तलाश में जुटे हैं। वहीं, पुलिस और पीएसी का तैराक दल भी राफ्टर की मदद से नहर में कांटा डालकर उसे खोजने में लगा है। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि बुधवार को ग्रिफ के अधिकारियों ने जब चैनल में कूदे कर्मचारी का सरकारी आवास खोला तो वहां एक सुसाइड नोट पड़ा मिला। इसमें उसने बीमारी के तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। लिखा है कि रीड की हड्डी में दर्द का वह दिल्ली तक के अस्पतालों में इलाज करा चुका है, लेकिन बीमारी ठीक नहीं हो सकी, इस कारण वह आत्मघाती कदम उठाने को विवश हुआ है। अपनी मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है।