{"_id":"6a02154615adb137c100ae26","slug":"due-to-line-work-electricity-was-cut-off-all-day-champawat-news-c-229-1-shld1007-138990-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लाइन में कार्य के चलते दिनभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लाइन में कार्य के चलते दिनभर गुल रही बिजली
Mon, 11 May 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 11 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पिटकुल की ओर से पीलीभीत से खटीमा के बीच 132 केवी लाइन में मरम्मत के कार्य के चलते शटडाउन लिया गया। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दिनभर बंद रही जिससे टनकपुर, बनबसा और पूर्णागिरि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि सोमवार को सुबह 9:30 बजे से शटडाउन लिया गया। शाम छह बजे के बाद आपूर्ति सुचारु की गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी सुबह 9:30 बजे से शाम छह बजे तक बिजली बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन