फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Due to lack of asphalt, the road became bad, the public became red with anger

डामर न होने से सड़क बनी बदहाल, जनता हुई गुस्से से लाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of asphalt, the road became bad, the public became red with anger
लोहाघाट (चंपावत)। पुलहिंडोला बाजार सड़क की बदहाली पर लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सड़क पर डामरीकरण के लिए लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द डामरीकरण न होने पर विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पुलहिंडोला बाजार में मदन सिंह धौनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोनिवि के नारेबाजी की। मदन का कहना था कि लंबे समय से पुलहिंडोला बाजार की सड़क बदहाल बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। इसमें आए दिन लोग रपटकर चोटिल हो रहे हैं। धौनी का कहना था कि विभागीय जेई से कई बार लिखित व मौखिक रूप से सड़क ठीक करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन जेई कभी यहां आते ही नहीं है।
विज्ञापन

जल्द सड़क पर डामरीकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश चंद्र जोशी, पूरन राम, कृपाल दत्त, रवि वर्मा, मनीष वर्मा, महेश वर्मा, दीपक पंत आदि रहे। इधर लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि लोगों के आपसी विवाद के चलते सड़क पर पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे निर्माण कार्य में देरी हो रही है। लोगों की सहमति मिलते ही सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed