फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DTO Became CEO in Champawat

शिक्षा को संवारेंगे जिला पर्यटन अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
DTO Became CEO in Champawat
DTO Became CEO in Champawat
चंपावत। चंपावत जिले में शिक्षा विभाग के साथ मजाक हो रहा है। तबादले में यहां से अधिकारी तो चले गए, लेकिन प्रतिस्थानी पहुंचे नहीं। नतीजा यह कि शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय में इस वक्त एक भी विभागीय अफसर नहीं है। शिक्षा विभाग के जिले के तीन सबसे बड़े अधिकारियों सीईओ, डीईओ प्रारंभिक शिक्षा, डीईओ माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ को दी गई है। इससे जरूरी विभागीय कामों पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंपावत जिले में कुल 679 सरकारी स्कूल हैं। इनमें 483 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 92 राजकीय जूनियर हाईस्कूल, 104 जीआईसी, जीजीआईसी और राजकीय हाईस्कूल शामिल हैं। इनमें 27 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को तीन हजार शिक्षक-शिक्षिकाएं पढ़ा रहीं हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों के न होने पर स्कूलों पर निगरानी से लेकर रोजमर्रा की व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है। सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ प्रारंभिक शिक्षा सत्यनारायण, चंपावत के बीईओ अंशुल बिष्ट, लोहाघाट के हरेंद्र साह के स्थानांतरण, डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत के चिकित्सकीय अवकाश पर होने से ये सभी पद खाली हो गए हैं। बाराकोट के बीईओ की कुर्सी पहले से खाली है। अधिकारियों की कमी से स्कूलों की निगरानी पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन खाली पदों पर इन अफसरों को दी गई है अतिरिक्त जिम्मेदारी
1. सीईओ, डीईओ प्रारंभिक शिक्षा, डीईओ माध्यमिक शिक्षा का जिम्मा जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ को।
2. चंपावत के खंड शिक्षाधिकारी का अतिरिक्त जिम्मा धौन जीआईसी के प्रधानाचार्य महीप नारायण तिवारी को।
3. लोहाघाट, पाटी, बाराकोट के खंड शिक्षाधिकारी का अतिरिक्त दायित्व बाराकोट के बीईओ भानुप्रताप सिंह को मिला।
तीन साल पूरे कर चुके अधिकारियों का तबादला होने और उनके स्थान पर यहां भेजे गए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण न करने से यह स्थिति पैदा हुई है। काम चलाने के लिए दूसरे विभाग के अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही मुख्य सचिव को पत्र भेजकर शिक्षाधिकारियों के खाली पदों पर तैनाती का भी आग्रह किया गया है। - विनीत तोमर, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed