{"_id":"580a4e294f1c1b434b70527d","slug":"dsc-100-former-soldiers-had-run-70-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएससी के लिए 100 पूर्व सैनिकों ने लगाई दौड़, 70 हुए सफल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएससी के लिए 100 पूर्व सैनिकों ने लगाई दौड़, 70 हुए सफल
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में डीएससी भर्ती में दौड़ से पूर्व मेडिकल चैकअप कराते पूर्व सैनिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के रिटायर्ड कर्मियों के लिए चली डीएससी की भर्ती के साथ ही सप्ताह भर से चली आ रही भर्ती संपन्न हो गई है। शुक्रवार को डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कोर) की भर्ती के लिए 100 रिटायर्ड सेना कर्मियों ने दौड़ में हिस्सा लिया, इसमे 70 पूर्व सैनिक सफल हुए।
विज्ञापन
शुक्रवार को डीएससी की भर्ती के साथ ही पिछले एक सप्ताह से यहां सैनिक छावनी में चली आ रही सेना भर्ती संपन्न हो गई। यहां सेना छावनी में चली सेना भर्ती एआरओ पिथौरागढ़ और एआरओ अल्मोड़ा ने संयुक्त रूप से संचालित की। पिथौरागढ़ एआरओ के तहत पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के युवकों के लिए भर्ती की गई।
विज्ञापन
इसमें 10446 युवकों ने दौड़ में प्रतिभाग किया, 935 युवा चयनित हुए। अल्मोड़ा एआरओ के तहत अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के 20228 युवकों ने भर्ती दौड़ में शिरकत की। कुल 2134 युवक दौड़ में सफल हुए। ऊधमसिंह नगर जिले से सर्वाधिक 6546 और बागेश्वर जिले से सबसे कम 2702 युवाओं ने सेना भर्ती में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ एआरओ के निदेशक अधिकारी कर्नल यशपाल और एआरओ अल्मोड़ा के निदेशक कर्नल केएस बुधवार ने बताया कि मेडिकल और लिखित परीक्षा के बाद चयनित युवकों को सेना के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।