{"_id":"5908be784f1c1bcc34442ba9","slug":"drunk-police-men-behave-abrasively","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पुलिस कर्मियों की दबंगई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत पुलिस कर्मियों की दबंगई
ब्यूरो/ अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Tue, 02 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में सोमवार रात नशे में धुत वर्दीधारियों ने जमकर उत्पात मचाया। खटकना पुल के पास नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने पहले मीट व्यवसायी से अभद्रता की और फिर सब्जी के दुकानदार के साथ दबंगई शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें जेल भेजने की धमकी भी दी गई। इससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंचे एक मीडियाकर्मी को भी दबंग पुलिस कर्मियों ने नहीं बख्शा। दबंगई का फोटो खींचने पर जबरन मीडियाकर्मी का मोबाइल छीन पहले उसका पूरा डाटा डिलीट कर दिया। बाद में उसके मोबाइल को तोड़ दिया गया। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
सोमवार को एसपी ने कई उप निरीक्षकों के तबादले किए गए थे, इसमें से एक दरोगा नई पोस्टिंग स्थल पर ज्वाइनिंग के लिए टनकपुर की ओर जा रहा था। उसके साथ पांच से अधिक अन्य पुलिस कर्मी भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कांस्टेबल को छोड़कर सभी पुलिसकर्मी नशे में धुत थे और गालीगलौज कर रहे थे। जल संस्थान कार्यालय के सामने पहले उनका विवाद मीट विक्रेता से हुआ।
विज्ञापन
उसके बाद सभी एक सब्जी विक्रेता की दुकान में घुस गए और हंगामा करने लगे। इससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मीडियाकर्मी मुकेश मौके पर पहुंचे और अपने मोबाइल से फोटो लेने लगे। मीडियाकर्मी को देख आरोपी भड़क गए और उन्होंने गालीगलौज करते हुए मीडियाकर्मी का मोबाइल छीन लिया। उन्होंने मोबाइल का पूरा डाटा डिलीट कर दिया।
इसके बाद नशे में धुत एक कांस्टेबल ने मोबाइल को अपने पैरों से कुचल कर तोड़ दिया, इसके बाद मीडियाकर्मी ने अन्य साथियों को घटना की जानकारी दी। मुख्यालय से बाहर चल रहे पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने बताया कि उन्हें इस मामले की सूचना मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।