फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drinking water will from wells

पुलहिंडोला में नलकूप से मिलेगा पीने का पानी

Thu, 02 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Thu, 02 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drinking water will from wells
नलकूप से मिलेगा पेयजल - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। वर्षों से पेयजल संकट का सामना कर रहे जिले के सीमांत पुलहिंडोला कस्बे के आसपास रहने वालों के लिए खुशखबरी है। क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए नलकूप लगा दिया है। अब पानी वितरण लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। बमौरी गधेरे में नलकूप का निर्माण शुरू होने से नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पेयजल निर्माण निगम की हल्द्वानी मंडल यांत्रिक शाखा ने चार माह में नलकूप से जुड़ी पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा करने का दावा किया है। जिसके बाद क्षेत्र के छीणाखाल, बिल्देधार, खेतसारी, पुलहिंडोला बाजार, अस्पताल, किमतोली कोतवाली, जीआईसी, शिशुमंदिर आदि स्थानों में रहने वाली चार हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


पेयजल निर्माण निगम की ओर से नलकूप से निकलने वाले पानी का परीक्षण किया जा चुका है। यांत्रिक शाखा के अधीक्षण अभियंता खगेंद्र कुमार के अनुसार नलकूप से 600 लीटर प्रति मिनट पानी मिल रहा है। नलकूप की गहराई 400 फीट है। उन्होंने बताया कि पानी पूरी तरह पीने योग्य है। नलकूप में गर्मी के मौसम में अपेक्षा से अधिक पानी प्राप्त होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत समाप्त हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत। सीमांत पुलहिंडोला कस्बे के समुद्र तल से काफी ऊंचाई में होने कारण यहां के लिए ग्रेविटी वाली पेयजल योजना का निर्माण नहीं हो पाया है। बमौरी में नलकूप के सफल परीक्षण के बाद अब पहली बार पुलहिंडोला और आसपास के क्षेत्रों के लिए पेयजल योजना का निर्माण हो रहा है।

चंपावत। पुलहिंडोला कस्बे में जल संस्थान की ओर से मॉडेक्स प्रणाली के छह हैंडपंप लगाए गए हैं, लेकिन वर्तमान में यहां केवल एक ही हैंडपंप चालू है। सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश चंद्र के अनुसार हैंडपंप खराब होने के कारण सारा दबाव एकमात्र हैंडपंप में आ गया है।  


चंपावत। बीएडीपी कार्यक्रम के तहत विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के प्रयास से स्थापित किए नलकूप का कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। ग्रामीण गिरीश तिवारी, दीपक चंद्र पंत, नरेश पंत, देवेंद्र पाटनी, शिवराज सिंह अधिकारी, संजू पांडेय, शेखर जोशी, लक्ष्मण सिंह भंडारी, मोहन भंडारी, नवीन वर्मा, कमल वर्मा, डूंगरदेव आदि ने विधायक फर्त्याल के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed