फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drinking water supply of Lohaghat city smoothed after three days

तीन दिन बाद सुचारू हुई लोहाघाट नगर की पेयजल आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply of Lohaghat city smoothed after three days
लोहाघाट (चंपावत)। तीन दिन बाद लोहाघाट नगर में सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। भारी बारिश से नदी का पानी मैला होने और लिफ्ट पेयजल योजना का ट्रांसफार्मर खराब होने से नगर के अधिकांश हिस्सों में तीन दिनों तक पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नलों में पानी न आने से लोग गधेरों, स्टैंड पोस्ट और हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हो गए थे। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना के खराब ट्रांसफार्मर के सही होने के बाद पंप से पानी लिफ्टिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को खड़ी बाजार, हथरंगिया, मीनाबाजार, लोनिवि कालोनी, आदर्श कालोनी, ठाढ़ाढुंगा, ट्रेजरी के निकट, चांदमारी में ब्लाक, डायट कालोनी, आंबेडकर छात्रावास, सेरीगैर, बीएसएनएल एक्सचेंज, तहसील में पेयजल आपूर्ति की गई। उन्होंने बताया कि लोहाघाट नगर के लिए प्रतिदिन करीब 21 सौ केएल पानी की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष वर्तमान में 665 केएल पानी मिल रहा है। इसमें चौड़ी लिफ्ट योजना से 400 केएल, बनस्वाड़ से 200 केएल, ऋषेश्वर नलकूप से 35 केएल, फोर्ती से 30 केएल पानी मिल रहा है। एई ने बताया कि भारी बारिश से क्षतिग्रस्त चौड़ी की बनगांव, बलाई योजना, कर्णकरायत, रौंतली माहरा, मल्लाढेक आदि पेयजल लाइनों को सही कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed