फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drinking water supply is stalled in Purnagiri Dham for two days

पूर्णागिरि धाम में दो दिन से ठप है पेयजल आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply is stalled in Purnagiri Dham for two days
मां पूर्णागिरि धाम में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम और आसपास के गांवों में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे श्रद्धालुओं के अलावा क्षेत्र के लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। पूर्णागिरि के पुजारियों और क्षेत्र के लोगों ने स्रोत की मरम्मत कर अविलंब पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

15 जून को सरकारी मेला समाप्त होने के बावजूद दूरदराज से श्रद्धालुओं का पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए आने का क्रम जारी है। 30 जून की सुबह से पूर्णागिरि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते श्रद्धालुओं के अलावा आसपास के गांव के लोगों की पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

पंडित सुरेश तिवारी, सदानंद तिवारी, नेत्र बल्लभ तिवारी, दुर्गादत्त तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों की भारी बारिश और मलबा आने से निगालीगाड़, ठुंगागाड़ और भवानीगाड़ के पेयजल स्रोत बुरी तरह से टूट गए। उन्होंने अविलंब पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। जल संस्थान के ईई विलाल युनूस का कहना है कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश और मलबा आने से पेयजल स्रोतों के टूटने से यह नौबत आई है। टूटी लाइनों को ठीक करने के टनकपुर के जेई को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक हुई बिजली और संचार व्यवस्था
मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में दो दिन बाद बिजली और संचार सेवा सुचारु हो गई है। 28 जून की रात से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई थी। 30 जून सुबह कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति सुचारु हुई लेकिन मौसम बिगड़ने से बिजली फिर गुल हो गई थी। बृहस्पतिवार देर शाम आपूर्ति सामान्य हो गई। ऊर्जा निगम के चंपावत खंड के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि मौसम की खराबी से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed