{"_id":"6467b1e448b939695a0b40d6","slug":"drinking-water-shortage-people-demonstrated-with-empty-utensils-champawat-news-c-8-1-144663-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत : लोगों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत : लोगों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन
Fri, 19 May 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 19 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
पानी की किल्लत के बीच पाटी में बर्तनों सहित प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
पाटी (चंपावत)। पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने पाटी में शुक्रवार को स्टेशन चौराहे पर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जल संस्थान ने मुख्य लाइन से भी लोगों को कनेक्शन दे दिए हैं जिसके कई नलों में मोटर लगी है। इस वजह से सभी तक पानी नहीं पहुंच पाता है।
कहा कि कर्मचारियों की ओर से समय से पानी खोला और बंद भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जल संस्थान से इन समस्याओं का जल्द समाधान करने के साथ ही मोटर लगाने वालों पर कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह नेे कहा कि नलों में मोटर लगाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। बताया कि पेयजल व्यवस्था को जल्द सुचारु कर दिया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में गर्वित लडवाल, यश भट्ट, सोनू कुमार, राहुल, राकेश, दिनेश, हरीश, गिरीश बोहरा, गौरव लडवाल, धीरज, सोनू बोहरा, दीपक वर्मा, दीपक बिष्ट आदि थे।