{"_id":"58dfdadb4f1c1bb01063fb49","slug":"drinking-water-crisis-increases-tankers-start-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट बढ़ा, टैंकरों से सप्लाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट बढ़ा, टैंकरों से सप्लाई शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट बढ़ा, टैंकरों से सप्लाई शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्मी के साथ ही पेयजल संकट भी गहराने लगा है। चंपावत नगर में बमुश्किल 20 प्रतिशत पानी ही मिल पा रहा है। वहीं शनिवार से जल संस्थान ने पेयजल टैंकरों से पानी की सप्लाई शुरू कर दी है।
चंपावत शहर में कनलगांव, गोरलचौड़ वार्ड सहित कई हिस्सों में हालत बेहद खराब हैं। जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर एसएस थापा का कहना है कि जल स्रोतों में तेजी से हो रही गिरावट के चलते बमुश्किल 20 प्रतिशत पानी मिल पा रहा है।
चंपावत में 11 लाख लीटर पानी की रोजाना जरूरत है, लेकिन महज 2.4 लाख लीटर ही पानी मिल रहा है। विभाग का कहना है कि संकट से निपटने के लिए टैंकरों से सप्लाई शुरू कर दी गई है। अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना ने बताया कि शनिवार से पेयजल आपूर्ति के लिए किल्लत वाली जगहों पर एक टैंकर के अलावा चार प्राइवेट पिकप वाहन से पानी बांटना शुरू कर दिया गया है।