फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drinking water crisis in many areas of Pareva

Champawat News: परेवा के कई तोकों के पेयजल संकट

Tue, 04 Feb 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 04 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in many areas of Pareva
रीठा साहिब (चंपावत)। परेवा के कई तोक आज भी पेयजल से महरूम हैं। इन गांवों के लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जलजीवन मिशन के तहत परेवा के कई तोकों में अभी तक ना तो जल ही पहुंचा है और ना ही यहां पर नल लगाए हैं। कई जगह पुरानी नलों को ठीक कर उसे योजना में दिखाया गया है।
तल्ली ढुंगवां में 10 परिवारों के लोग दूर-दराज स्रोतों में जाकर जल का इंतजाम कर रहे हैं, ऐसे ही अन्य गांवों के लोगों का भी पेयजल की तलाश में अधिकतर समय बीत रहा है।
विज्ञापन

कृष्ण राम, प्रेम राम, नाथू, चंदन, दिनेश, बची सिंह, पूरन सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर अभी तक जल जीवन मिशन की कोई भी योजना नहीं चली है, इसके चलते पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed