फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drinking water crisis in Amodi market since last five days

Champawat News: अमोडी बाजार में पांच दिनों से पेयजल संकट

Tue, 13 Aug 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 13 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Amodi market since last five days
चंपावत। जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर अमोड़ी बाजार क्षेत्र में बीते पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे लोग काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि इससे पेयजल जुटाने में उनकी दिनचर्या बदल गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। स्थानीय निवासी कृष्णानंद भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, गणेश भट्ट, दिनेश भट्ट, दीपक भट्ट, खुशाल दत्त भट्ट, बलदेव भट्ट, रमेश भट्ट आदि ने बताया कि पांच दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

लोग एक किमी दूर से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। इधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता वीके पाल ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को जल्द पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed