फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drawning or Flawting Water in Tanakpur

बरसात में गंदे पानी से वार्ड संख्या ग्यारह के लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Drawning or Flawting Water in Tanakpur
टनकपुर में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंपते वार्ड संख्या ग्यारह के लोग।संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। जलभराव से निजात दिलाने को लेकर नगर पालिका वार्ड संख्या 11 (विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा) के लोगों ने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंपा। इसमें तीन वर्ष पूर्व वार्ड संख्या 11 के मध्य बरसाती नाले को पाटकर बनाई सड़क और नाली से हो रही परेशानी बताई गई। कहा कि इस सड़क से बरसात में गंदा पानी घरों में घुस नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने तीन वर्ष पूर्व न्यू टैक्सी स्टैंड से वार्ड संख्या 11 के मध्य से गुजरने वाले बरसाती नाले को पाटकर उसके ऊपर सड़क बनाई है। वार्ड संख्या 11 की तरफ नाली भी बनाई गई है। बरसात में नाली का पानी ओवरफ्लो होकर वार्ड में फैलने से घरों में घुसने लगता है। इससे वार्ड वासियों का घरेलू समान पानी में भीगने से खराब हो जाता है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 11 में बनी सड़क, नाली के दो सौ मीटर के आसपास रहने वालों के घरों में पानी घुसने से लाखों रुपये मूल्य का सामान खराब हुआ है। इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की है। पालिका प्रशासन को ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन से बताया गया लेकिन पालिका प्रशासन ने समस्या नहीं सुलझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने न्यू टैैक्सी स्टैंड से नवीन वर्मा के मकान तक उक्त सड़क की खोदाई कर उसके नीचे भूमिगत पाइप डालकर सीसी मार्ग बनाने की मांग की है। इससे बरसात में गंदे पानी की निकासी हो सकेगी। ज्ञापन में गौरव शर्मा, गीता बिष्ट, घनश्याम भट्ट, सुनील तिवारी, दिनेश भट्ट, गीता रावत, पूरन पाटनी, देवेंद्र रावत आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed