{"_id":"67436f14d53fe107e30a01e8","slug":"dr-ravi-sanwal-honored-with-teacher-of-the-year-award-champawat-news-c-229-1-shld1019-116088-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डॉ. रवि सनवाल टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डॉ. रवि सनवाल टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित
Sun, 24 Nov 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता डॉ. रवि सनवाल को उच्च शिक्षा के क्षेत्र मैं उल्लेखनीय कार्य करने के लिए टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने बताया कि दून में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. सनवाल को पुरस्कार डीजीपी अभिनव कुमार ने दिया।
बताया कि उत्तराखंड के प्रतिष्ठित पुरस्कार का आयोजन प्रतिवर्ष देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के अंतर्गत किया जाता है। डॉ. सनवाल छात्र, छात्राओं की शिक्षा, शोध, खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में भी अपना महत्वपूर्ण देते हैं। इस मौके पर उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति ओमकार सिंह, यूकॉस्ट के डायरेक्टर जनरल प्रो. दुर्गेश पंत, उत्तराखंड उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रो. एएस उनियाल आदि थे। डॉ. सनवाल की उपलब्धि प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. बीपी ओली, डॉ दिनेश व्यास, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. कमलेश शक्टा आदि ने बधाई दी है।
डॉ. देवकी नंदन को मिला टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कार
चंपावत। जिले के पाटी ब्लॉक के सुदूर ग्राम बड़ेत के डॉ. डीएन गहतोड़ी को देहरादून में आयोजित देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी महोत्सव में टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 20 से 23 नवंबर तक आयोजित महोत्सव में रसायन विज्ञान विषय में उत्कृष्ट शोधकार्य और शिक्षण कार्य के लिए डॉ. गहतोडी़ को यह सम्मान डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार ने दिया। डॉ. गहतोडी वर्तमान में सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज रुद्रपुर में रसायन विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी उपलब्धि पर कई लोगों ने बधाई दी है।