{"_id":"59d6636f4f1c1bbf538b5c93","slug":"do-you-want-to-beat-jalebi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कां छ तेरो जलेबी को डाब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कां छ तेरो जलेबी को डाब...
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खूना के पूर्णागिरि महोत्सव में अपने फन का जादू बिखेरते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूना बोरा गांव में चल रहे मां पूर्णागिरि महोत्सव की अंतिम संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। पिथौरागढ़, हल्द्वानी, चंपावत के कलाकारों के अलावा वाइस ऑफ इंडिया के विजेता पवनदीप राजन के गीतों पर देर रात तक दर्शक थिरकते रहे।
बुधवार की देर रात में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने किया। उन्होंने महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयासों को सराहा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष उमेद सिंह बोहरा की अध्यक्षता और भय्यू बोहरा, आनंद गिरि के संचालन में प्रहलाद मेहरा एंड पार्टी के कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
प्रहलाद मेहरा द्वारा कां छ तेरो जलेबी को डाब, अकेली कला खांछी जरा हालदे म्यर खाप, ओ हिमा जाग गीत पर दर्शक अपने स्थानों में झूमने के लिए मजबूर हो गए। पवनदीप राजन ने अच्छा चलता हूं दुवाओं में याद रखना की बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
पवनदीप ने एक एक कर दर्शकों की फरमाइशें पूरी कर समां बांधा। गोलज्यू सांस्कृतिक कला मंच चंपावत, लोक गायक किशोर कांछा, हास्य कलाकार राजू अटवाल ने अपने हास्य प्रहसनों से दर्शकों को लोट पोट किए रखा। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, गोविंद वर्मा, नन्नू मेहता, जिला पंचायत सदस्य मुकेश कुमार, भुवन सुतेड़ी, नरेश फर्त्याल आदि मौजूद थे। आयोजन समिति की ओर से मुख्य संयोजक नवीन बोहरा, कैलाश बोहरा, रेखा बोहरा, पुष्कर सिंह, त्रिभुव सिंह, विरेंद्र सिंह, शिब्बू तिवारी, हेमंत बोहरा, मिलाप सिंह, तिलक सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।