फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Do not work under any pressure to stop crime

अपराध सख्ती से रोकने के लिए किसी दबाव में काम न करें

Thu, 19 Jul 2018 10:53 PM IST
अमर उजाला /ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला /ब्यूरो चंपावत। Updated Thu, 19 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Do not work under any pressure to stop crime
चंपावत पुलिस लाइन में हिल पेट्रोलिंग यूनिट का शुभारंभ करते डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने अधिकारियों और जवानों को कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं जवानों की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मानूसन सत्र के दौरान आगामी तीन माह तक अपने कार्यों के प्रति बेहद संवेदनशील बने रहें। यदि कोई व्यक्ति दबाव बनाकर कार्य कराने पर जोर डालता है, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को अवश्य अवगत कराएं।  पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निरंतर आपराधिक गतिविधियों, चोरी आदि की घटनाओं को सख्ती से नियंत्रण के लिए लगातार क्षेत्र का भ्रमण करें तथा जनता से मिले उनकी समस्याओं को सुने।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षागत के क्रियान्वयन में कानून को अपने हाथ में न लें बल्कि संवेदनशील रहकर कार्य करें। उन्होंने सोशल मीडिया में भ्रामक खबरों पर पैनी नजर रखने तथा जो लोग दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीओ टनकपुर आरएस रौतेला सहित सभी थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिल पेट्रोलिंग यूनिट का शुभारंभ किया
चंपावत। डीएम ने पुलिस लाइन परिसर में ही हिल पेट्रोलिंग यूनिट (एचपीयू) का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि यह यूनिट जिले में पूरी तरह से कारगर है तथा एसपी के नेतृत्व में यूनिट पूरे प्रभाव से कार्य कर रही है। उन्होंने वाहनों में ओवरलोडिंग, अवैध शराब, ड्रग्स, तस्करी की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिये लगातर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर छापेमारी अभियान जारी रखने को कहा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed