{"_id":"59bc0c7e4f1c1b98688b4c47","slug":"do-not-overlook-the-engineers-contributing-to-the-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण में योगदान दे रहे इंजीनियरों की अनदेखी न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण में योगदान दे रहे इंजीनियरों की अनदेखी न हो
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियर दिवस पर चंपावत में आयोजित गोष्ठी में विचार रखते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामी अभियंता मोक्षगुंडम विश्वैसरैया के जन्म दिन पर अभियंताओं ने अभियंता दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सुयाल की अध्यक्षता और मंडलीय सचिव बीसी जोश्ीा के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के वरिष्ठ नेता पीसी जोशी ने विश्वैसरैया के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि विकास की नींव और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले अभियंताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। साथ ही उन्हें तमाम तरह के हस्तक्षेप झेलने पड़ रहे हैं। गुणवत्ता व वक्त पर काम के लिए अभियंताओं को निर्भीक रूप से काम करने की आजादी दी जानी चाहिए।
इस मौके पर मुकुल सती, प्रबुद्ध शर्मा, बीसी पंत, एलडी मथेला, बीबी पांडेय, जीआर शर्मा, गोपाल कालाकोटी, लक्ष्मण सिंह, रमेश जोश्ीा सहित तमाम अभियंताओं ने विचार रखे। शुक्रवार को अपर सहायक अभियंता के ग्रेड पे को 7600 से बढ़ाकर 8700 रुपये करने, कार भत्ता बढ़ाकर 2700 रुपये करने सहित तीन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भी भेजे गए।
अध्यक्ष एकादश ने जीता मैच
चंपावत। अभियंता दिवस पर हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में अध्यक्ष एकादश ने सचिव एकादश को पराजित किया। गोरलचौड़ मैदान पर हुई प्रतियोगिता में अध्यक्ष एकादश ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। जवाब में सचिव एकादश की टीम निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी। एमएस मनराल व एमएम शर्मा को संयुक्त रूप से मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।