{"_id":"68fe822a90737ece29ceaebd013b2e3c","slug":"do-not-enter-relocate-indoors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरीवालों को न घुसने दें घर के भीतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरीवालों को न घुसने दें घर के भीतर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 14 Oct 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों में ठगी की वारदात पर लगाम कसने को पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। चल्थी पुलिस चौकी द्वारा दूरस्थ गांव दुधौरी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में फेरी की दुकान की आड़ में भोलेभाले ग्रामीणों से ठगी करने वालों के प्रति सजग किया गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने कहा कि ठंड के मौसम में गांवों में रजाई और गरम कपड़े बदलकर ले जाने वालों की संख्या अधिक रहती है। कई बार ऐसे लोग इस आड़ में घरों से कीमती सामान ले उड़ते हैं। इनसे बचने के लिए इस तरह के फेरी वालों को घरों के भीतर न घुसने देने, गांव में सामूहिकता से खरीद करने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन
किसी भी खरीद-बिक्री करने वाली की जानकारी ग्राम प्रधान या पुलिस के जरिए सत्यापित करने को कहा गया। पुलिस अपने स्तर से भी ऐसे लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करेगी। चौकी इंचार्ज जोशी ने कहा कि एटीएम कार्ड की जानकारी फोन से लेकर धन हड़पने की लगातार वारदातें हो रही है, इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति को एटीएम से संबंधित जानकारी न दें। एसपी दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर हुए जागरूकता अभियान में पूर्व ग्राम प्रधान भीम सिंह, प्रकाश सिंह, नवीन सिंह, हयात सिंह, राजेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, दीवान सिंह, रघुराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
दुधौरी मेले को बनाई सुरक्षा समिति
21 अक्तूबर को होने वाले दुधौरी मेले के शांतिपूर्ण आयोजन पर भी चर्चा हुई। शांति और सौहार्द से मेले के आयोजन के लिए स्थानीय नौजवानों को मिलाकर मेला समिति बनाई गई है। ये समिति पुलिस के साथ मिलकर मेले के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग करेगी। इसके लिए पुलिस ने 12 युवकों का चयन किया है।