फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Do eligible people benefit from government schemes

सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को करें लाभांवित: पांडेय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Do eligible people benefit from government schemes
टनकपुर तहसील में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक लेते खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय और उपस्थित - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा समेत अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ कमल किशोर पांडेय ने बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में तहसील क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा। बैठक में जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनने के साथ ही उनके सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन

मनरेगा से संबंधित कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना, एलआरएलएम आदि योजनाओं की समीक्षा कर पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं और पंचायती राज से संबंधित विस्तृत जानकारियां दी गई। बैठक में योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी लिए गए। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी तपन गड़कोटी, जीवन गिरी, प्रेम चंद्र मौर्या, वीरेंद्र विक्रम कोश्यारी, रीता बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य किरन देवी पुष्कर कापड़ी, छीनीगोठ की प्रधान पूजा जोशी, मोहनपुर की प्रधान राधिका चंद, आमबाग की प्रधान मोहिनी चंद, विचई की प्रधान पूनम चंद, गैंड़ाखाली की प्रधान देवकी सामंत समेत 20 प्रधान और 10 बीडीसी सदस्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed