फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM Ordered to do work

बारहमासी सड़क अभियान: खतरे वाले पेड़ों के निस्तारण के आदेश 

Thu, 07 Mar 2019 11:08 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 07 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
DM Ordered to do work
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बारहमासी मार्ग के खतरे वाले पेड़। - फोटो : अमर उजाला

बारहमासी मार्ग पर जगह-जगह जानलेवा खतरों को लेकर आगाह करने को अमर उजाला की ओर से 27 फरवरी से चलाए अभियान का असर हुआ है। प्रशासन ने ऐसे खतरों से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए हैं। तिलौन, बाराकोट में पेड़ों को निस्तारित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 

विज्ञापन


डीएम रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि जहां जरूरी होगा वहां आपदा अधिनियम की धारा के तहत पेड़ों को निस्तारित किया जाएगा। इसके अलावा लगातार भूस्खलन वाले स्थानों पर कटाव से बचाव के उपाय किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि प्रशासन की कोशिश बेवजह पेड़ों को काटने से बचाने की होगी। जहां आपदा से बचने के लिए ऐसा करना जरूरी होगा वहीं पेड़ों को काटा जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि 24 फरवरी को बारहमासी मार्ग पर तिलौन के पास एक कार पर पेड़ गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने वन, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और उप जिलाधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर इस मार्ग पर टनकपुर से घाट तक के खतरे वाले क्षेत्रों का सर्वे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथैला ने बताया कि 590 पेड़ खतरे की जद में हैं। इन पेड़ों की सूची वन विभाग को दे दी गई है। चंपावत प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट का कहना है कि पेड़ों के निस्तारण के लिए डीएम से मार्गदर्शन लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed