फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM inspected the polytechnic building

Champawat News: डीएम ने किया पॉलिटेक्निक भवन का निरीक्षण

Wed, 14 Jun 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 14 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the polytechnic building
चंपावत में राजकीय पालीटेक्रिक के भवन निर्माण का निरीक्षण करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी। संवाद
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने जिला मुख्यालय में 18 करोड़ रुपए लागत से बनाए जा रहे पॉलिटेक्निक भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौड़ासेठी के ग्रामीणों की सड़क से गांव को जोडने से संबंधित समस्याएं सुनी और कहा कि समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के सहायक अभियंता से निर्माण किए जा रहे भवन के कार्यों की जानकारी ली। बताया कि दो भवन में दो ब्लॉकों का निर्माण किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि सही समय और पूर्ण गुणवत्ता के साथ भवन का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना चाहिए। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख रेखा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पॉलिटेक्निक परिसर से चौड़ासेठी तक सड़क मार्ग बनाने की मांग की। इस दौरान प्रधानाचार्य रोहित जोशी, सहायक अभियंता सीएनडीएस कंहैया लाल, ठेकेदार मनीष सरन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed