फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM at Amar Ujala meritorious student honor ceremony held in Champawat

चंपावत में हुए अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM at Amar Ujala meritorious student honor ceremony held in Champawat
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में इंटर के चंपावत जिला टॉपर अभिषेक सिंह मेहता का एडीएम टीएस मर्त? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रथम तीन स्थान पर रहे चंपावत जिले के कुल सात छात्रों को शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र, मेडल, स्मृति चिह्न के अलावा अमर उजाला ईयर बुक की पुस्तक दी गई। चंपावत कलक्ट्रेट में हुए सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, विशिष्ट अतिथि एडीएम टीएस मर्तोलिया और मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने दीप प्रज्वलित कर किया। कोरोना काल में हुआ समूचा कार्यक्रम सादगी और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम पांडेय ने बेहतरीन प्रदर्शन पर विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई। कहा कि इस बार मेरिट में आए विद्यार्थियों में दूरदराज के छात्रों की संख्या अधिक है। इसमें एक गहरा संदेश है। कोई भी विद्यार्थी लक्ष्य को लेकर अनवरत परिश्रम और अनुशासन से बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है। डीएम ने कोरोना काल के बावजूद विद्यार्थियों को हौसला देने के लिए आयोजित अमर उजाला सम्मान समारोह की प्रशंसा की और कहा कि इससे विद्यार्थियों को ऊंचाई छूने की प्रेरणा मिलेगी। विशिष्ट अतिथि एडीएम मर्तोलिया ओर सीईओ पुरोहित ने सफलता के लिए दीर्घकालीन योजना बनाने पर जोर दिया। समारोह का संचालन साहित्यकार और पैरा लीगल वालंटियर प्रकाश जोशी शूल ने किया।
विज्ञापन

समारोह से पहले लिया गया तापमान
चंपावत। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह के आयोजन को कोरोना के खतरे से बचाने के लिए खासतौर पर प्रबंध किए गए थे। कलक्ट्रेट में हर छात्र और उनके साथ आए अभिभावकों को सैनिटाइज करने के साथ ही तापमान मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मुख्य रूप से मौजूद थे ये लोग:
जगदीश बिष्ट, ललिता जोशी, विमला देवी, सुमित सिंह मेहता, त्रिलोचन जोशी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, उद्यमी कैलाश पांडेय, गोपाल दत्त पांडेय, मुकेश कुमार, ऋतिक भंडारी आदि।

सम्मानित हुए चंपावत जिले के ये मेधावी:
हाईस्कूल:
1.कमल चंद्र बिष्ट:रीठाखाल जीआईसी, 94.60 प्रतिशत, प्रदेश में 18वां स्थान।
2.मोहित जोशी:चंपावत विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, 94.20 प्रतिशत, प्रदेश में 20वां स्थान।
3.करन उप्रेती:सूखीढांग जीआईसी, 93.60 प्रतिशत, प्रदेश में 22वां स्थान।
4.ऋतुराज कलखुड़िया:खेतीखान जीआईसी, 93.60 प्रतिशत, प्रदेश में 22वां स्थान।
इंटरमीडिएट:
1.अभिषेक सिंह मेहता:लोहाघाट विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, 94.20 प्रतिशत, प्रदेश में सातवां स्थान।
2.दीपांशु जोशी:लोहाघाट विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, 94.00 प्रतिशत, प्रदेश में आठवां स्थान।
3.भूपेंद्र सिंह कुलियाल:लोहाघाट विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, 93.60 प्रतिशत, प्रदेश में दसवां स्थान।

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में इंटर में चंपावत के मेधावी दीपांशु जोशी को सम्मानित करत?

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में इंटर में चंपावत के मेधावी दीपांशु जोशी को सम्मानित करत?- फोटो : CHAMPAWAT

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में चंपावत के इंटर के मेधावी छात्र भूपेंद्र सिंह कुलियाल क?

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में चंपावत के इंटर के मेधावी छात्र भूपेंद्र सिंह कुलियाल क?- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed