{"_id":"5a33fd8f4f1c1b9f678c184b","slug":"dm-angry-at-not-staying-at-anm-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम के सेंटरों में नहीं रहने पर डीएम नाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम के सेंटरों में नहीं रहने पर डीएम नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में हेल्थ विजिटरों के कार्यो की समीक्षा करते डीएम डा.अहमद इकबाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने एएनएम के अपने सेंटर में निवास न करने और ब्लॉक मुख्यालय को अपना आवास बनाने पर रोष जताया है। उन्होंने एएनएम सेंटरों में निवास न करने की सूचना न देने पर हेल्थ विजिटरों को कड़ी फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में हेल्थ विजिटरों के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अपरिहार्य कारणों को छोड़कर एएनएम को अपने सेंटर में ही निवास करने के लिए हेल्थ विजिटरों को निर्देशित किया। उन्होंने एएनएम की उपस्थिति की प्रतिदिन की सूचना अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पतालों एवं प्रसव केंद्रों में अप्रैल से नवंबर तक 1305 डिलीवरी पर कहा कि 66 एएनएम के कार्यरत रहने और डिलीवरी प्वाइंट पर माह में 10 से भी कम डिलीवरी होना लोगों का एएनएम के प्रति अविश्वास प्रकट करता है। उन्होंने सीएमओ और एसीएमओ को प्रभारी चिकित्साधिकारियों पर सख्ती करने को कहा।
विज्ञापन
वरिष्ठ एएनएमों द्वारा प्रसव केंद्रों में उपकरण न होने की बात पर डीएम ने लिखित में जरूरत की मेडिकल सामग्री और उपकरणों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को एक सप्ताह पूर्व अस्पताल में चिकित्सक की देखरेख में भर्ती कराने के साथ पूरे सप्ताह भोजन आदि की जरूरी सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में सीएमओ डॉ. एमएस बोरा, एसीएमओ डॉ. केसी ठाकुर एवं डॉ. रश्मि पंत समेत सभी विभागीय अधिकारी थे।