फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM, ADM and SDM Champawat will be together

डीएम, एडीएम और एसडीएम चंपावत से एक साथ होंगे विदा

Sat, 21 Jul 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला /ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला /ब्यूरो चंपावत। Updated Sat, 21 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
DM, ADM and SDM Champawat will be together
जिला अस्पताल में मरीज देखते डीएम डा.अहमद इकबाल। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

चंपावत जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। दो दिन के भीतर जिलाधिकारी सहित तीन अधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं। एक जून 2016 को चंपावत के डीएम बने डॉ. अहमद इकबाल अब शासन में अपर सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। 25 माह से अधिक का उनका कार्यकाल रहा जो जिले के 16 जिलाधिकारियों में दूसरा सबसे बड़ा कार्यकाल है। सबसे लंबा कार्यकाल (3 वर्ष) दीपेंद्र कुमार चौधरी का रहा था।
पूर्व डीएम डॉ. इकबाल ने जिले के बुनियादी ढांचे को सशक्त करने से लेकर विकास का लाभ पात्र तक पहुंचाने के लिए खासी मेहनत की थी। उनका सबसे बड़ा योगदान शिक्षा को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य में सुधार के प्रयास थे। डीएम का दायित्व निभाने के साथ ही कई बार उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों की नब्ज भी टटोली।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी का कहना है कि मरीजों का इलाज करने से चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को प्रेरणा मिली। साथ ही डॉक्टरों के आवास के लिए जिला योजना से धन देने, अस्पताल परिसर में रिंग रोड निर्माण कराने के अलावा माइक्रो बायलोजिकल जांच की सुविधा के लिए प्रयास किए। डॉ. इकबाल के स्थान पर राजस्व आयुक्त और राजस्व परिषद के सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय चंपावत के 17वें जिलाधिकारी के रूप में 23 जुलाई को चार्ज लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम और एसडीएम का भी तबादला
अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा और पाटी के उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल का भी स्थानांतरण हो गया है। दोनों अधिकारी इसी पद पर भेजे गए हैं। हेमंत कुमार वर्मा  उत्तरकाशी के एडीएम और अनिल चन्याल पौड़ी के डिप्टी कलेक्टर बनाए गए हैं।


एलबीएम रावत का दिल्ली तबादला
चंपावत। चंपावत जिले के लीड बैंक प्रबंधक (एलबीएम) आनंद सिंह रावत का स्थानांतरण हो गया है। तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें भारतीय स्टेट बैंक दिल्ली भेजा गया है। उनके स्थान पर पिथौरागढ़ से एनसी जोशी यहां भेजे गए हैं। अभी जोशी ने कार्यभार नहीं संभाला है। फिलहाल रावत के कार्यमुक्त होने के बाद एसबीआई आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के निदेशक जनार्दन चिलकोटी के पास यहां का अतिरिक्त प्रभार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed