{"_id":"57f2a5154f1c1b8a3226fcc9","slug":"diwali-with-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्ली मौड़ा गांव को दीपावली में मिलेगा बिजली का उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्ली मौड़ा गांव को दीपावली में मिलेगा बिजली का उपहार
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। आजादी के बाद बिजली की रोशनी के लिए तरस रहे पल्ली मौड़ा गांव के लोगों के लिए इस बार दीपावली विशेष प्रकार की होगी। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो लोग दीपावली में अपने घरों को बिजली की मालाओं से सजाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करेंगे। अमर उजाला की ओर से इस गांव की बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद ऊर्जा निगम ने गांव को रोशन करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
एसडीओ एचएस सौन के अनुसार पल्ली मौड़ा, क्वैराली तोक को विद्युत सुविधा से जोड़ा जाएगा। जिसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करने को कहा है। आवेदन मिलने के बाद बिजली की लाइन खींची जाएगी। यदि गांव के सभी लोग आवेदन करते हैं तो उन्हें उनकी सुविधा के अनुसार पोल उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
गांव मे बिजली न होने के कारण यहां से कई लोग पलायन कर चुके हैं। पलायन कर चुके लोगों में राम सिंह, तेज सिंह, डूंगर सिंह, खड़क सिंह का कहना है कि मोबाइल चार्ज कराने तक के लिए रोज एक किमी दूर जाना पड़ता है। यदि गांव में बुनियादी सुविधाएं हो जाएं गांव से पलायन भी रुकेगा।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अपने परिवार समेत आसपास के लोगों को पलायन से रोकती आ रही 80 वर्ष की नंदी आमा को जब गांव में बिजली आने की तैयारी की जानकारी मिली तो वह बेहद खुश हो गई। आमा ले कौछ कि अमर उजाला वालांको भल है जो, जिनुलै लेखि पढ़ि बेर हामरा गौं में बिजली ल्यून की कोशिश करछि।