फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Divya is the son of Divyang Rakesh Himanshu

दिव्य है दिव्यांग राकेश का बेटा हिमांशु

Tue, 30 May 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Tue, 30 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Divya is the son of Divyang Rakesh Himanshu
हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में बीसवां स्‍थान हांसिल करने वाले हिमांशु का मुंह मीठा करते दादा-दादी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मंगलवार अपरान्ह करीब 12.30 बजे बेटे हिमांशु ने जैसे ही सिर्तोली गांव में रहने वाली मां कुसुम और पिता राकेश चंद्र गहतोड़ी को हाइस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 94 प्रतिशत नंबर के साथ पास होने की फोन पर खबर दी, माता-पिता फोन पर ही खुशी के आंसू रो पड़े। हाइस्कूल में प्रदेश की मेरिट में 20वें स्थान पर आने वाले विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हिमांशु के पिता दिव्यांग हैं। गुजर-बसर के लिए दिव्यांग पिता की दिव्यांग पेंशन, चाचा की अतिथि शिक्षक की नौकरी और दादा की बमुश्किल दस हजार रुपये की पेंशन सहारा है।

दादा-दादी और चाचा-चाची के साथ चंपावत में किराए के दो कमरे में रहने वाले हिमांशु गहतोड़ी के लिए मेरिट में जगह बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। अतिथि शिक्षक रहे चाचा गिरीश गहतोड़ी बताते हैं कि हिमांशु जिस कमरे में पढ़ता है, उस कमरे में कुल छह लोग रहते हैं। दूसरे कमरे में परिवार के दो अन्य लोग रहते हैं। पर परिवार की कमजोर स्थिति से उसे ताकत मिली और खूब मेहनत करने की ठानी। सीमा सुरक्षा बल से दो दशक पहले रिटायर हुए दादा पुरुषोत्तम बताते हैं कि रोजाना सुबह तीन बजे उठकर नियमित रूप से छह घंटे घर में पढ़ाई करना उसकी दिनचर्या का हिस्सा रहा है। घर में टेलीविजन के कार्यक्रमों से भी उसका कोई वास्ता नहीं। घर में रसायन विज्ञान में अतिरिक्त मेहनत चाचा कराते, तो स्कूल के आचार्य दीपक पाटनी उसकी गणित में मदद करते और आज मेहनत का नतीजा सबके सामने है। कठिन हालात के बीच इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दिव्यांग राकेश चंद्र गहतोड़ी के बेटे हिमांशु सचमुच दिव्य हैं।
विज्ञापन


हिमांशु का लक्ष्य इंजीनियर बनना
चंपावत। 94 प्रतिशत नंबर लाने वाले हिमांशु का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। उसका कहना है कि विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य डा.मदन पाल एवं गणित के आचार्य दीपक पाटनी सहित अन्य आचार्यों का पल-पल मार्गदर्शन मिला। हिमांशु बताते हैं कि उसका लक्ष्य इंजीनियरिंग करने का है। इसके लिए वह गणित, भौतिकी एवं रसायन विज्ञान में खास ध्यान दे रहा है। हाइस्कूल की बोर्ड परीक्षा में भी उन्हें इन विषयों में 95 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। अलबत्ता अंग्रेजी में मात्र 66 नंबर लाने से दुखी हिमांशु इस विषय की उत्तर पुस्तिका को दोबारा जंचवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed