फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Disturbed by dust, women sprinkled water

धूल ने परेशान किया, महिलाओं ने पानी छिड़का

Sat, 31 Dec 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Sat, 31 Dec 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Disturbed by dust, women sprinkled water
धूल ने परेशान किया, महिलाओं ने पानी छिड़का - फोटो : अमर उजाला
 शारदा नहर के रखरखाव को नहर किनारे डाली जा रही मिट्टी से उड़ रही धूल गुदमी के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। शनिवार को महिला मंगल दल ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर मिट्टी पर पानी का छिड़काव किया। उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहर किनारे डाली जा रही मिट्टी पर लगातार पानी का छिड़काव करने की मांग की है। 
विज्ञापन


यूपी सिंचाई विभाग के अधिकार वाली शारदा नहर की मरम्मत का काम किया जा रहा है। नहर के दोनो ओर तटबंद (डोला) बनाने के लिए मिट्टी का भरान किया जा रहा है। गुदमी ग्रामसभा की नई बस्ती के ग्रामीणों का कहना है कि नहर किनारे मिट्टी डालने से गांव में दिनभर धूल उड़ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यूपी सिंचाई विभाग से नियमित पानी का छिड़काव करने की मांग की है। प्रदर्शन में ग्रामप्रधान अरुण कुमार के नेतृत्व में महिला मंगल दल अध्यक्षा पुष्पा देवी, शकुंतला देवी, दीपा देवी, देवकी देवी, मुन्नी देवी, नंदा देवी, के अलावा मुकेश कुमार, गोपाल राम, निर्मल आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed