फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   District Panchayat will earn Rs 1.55 crore from hair shaving

Champawat News: बाल मुंडन से जिला पंचायत कमाएगी 1.55 करोड़ रुपये

Wed, 03 Jan 2024 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 03 Jan 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat will earn Rs 1.55 crore from hair shaving
चंपावत। पूर्णागिरि धाम में होने वाले बाल मुंडन से जिला पंचायत को 1.55 करोड़ रुपये मिलेंगे। बुधवार को यहां जिला पंचायत सभागार में हुई निविदा के जरिये उसे ये कमाई हुई है। ये रकम पिछले साल की अपेक्षा 75 लाख रुपये ज्यादा है। इस बार मुंडन कराने के लिए 332 रुपये देने होंगे जबकि ये पिछले साल यह राशि 281 रुपये थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी ने बताया कि बाल मुंडन की निविदा से पंचायत को इस बार 93.75 प्रतिशत ज्यादा यानी 1.55 करोड़ रुपये मिलेंगे। एक साल के लिए बाल मुंडन का ठेका टनकपुर के सुरेश सिंह महर को मिला है। निविदा में तीन ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। ठेके की अवधि 26 मार्च से शुरू हो वर्ष 2025 के सरकारी मेले के शुरू होने से एक दिन पूर्व तक रहेगी। निविदा प्रक्रिया अपर मुख्य अधिकारी के अलावा सहायक कोषाधिकारी गणेश चौथिया, वित्त परामर्शदाता हिमांशु मठवाल की देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन

--
मुंडन से बढ़ती है बल, बुद्धि और आयु
चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम में हर वर्ष हजारों बच्चों का मुंडन कराया जाता है। यहां मुंडन कराने को लेकर कई मान्यताएं हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी बताते हैं कि देवी धाम में मुंडन कराने से बल, बुद्धि और आयु बढ़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed