फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   District Panchayat Officer in the office of the lockout

जिला पंचायतराज अधिकारी दफ्तर में की तालाबंदी 

Mon, 10 Oct 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 10 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat Officer in the office of the lockout
चंपावत डीपीआरओ कार्यालय में तालाबंदी करते ग्राम पंचायत विकास अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) के दफ्तर में तालाबंदी की। कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर धरना भी दिया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमेद राम जौला और महासचिव विवेक वर्मा के नेतृत्व में तालाबंदी के धरना स्थल में सभा का आयोजन किया गया।
वक्ताओं का कहना था कि अलग उत्तराखंड राज्य बने 14 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक विभाग का पुनर्गठन नहीं किया गया है। इसी प्रकार विभाग की सेवा नियमावली तैयार नहीं की गई है और शैक्षिक योग्यता को उच्चीकृत नहीं किया गया है। वक्ताओं ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का ग्रेड पे 2800 रुपये किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन


उन्होंने पंचायतराज विभाग से पूर्व में कार्यमुक्त किए गए बहुउद्देश्यीय कर्मियों को पंचायतराज विभाग में वापस न लिए जाने और पंचायतीराज व्यवस्था में एक पंक्ति का प्रशासन लागू किए जाने की  मांग भी उठाई। तालाबंदी, धरना प्रदर्शन में प्रांतीय प्रतिनिधि भुवन चंद्र  पांडेय, कौशल पांडेय, नवीन टम्टा, मनोज महरा, दीपक जोशी, दिनेश पांडेय, अनिरुद्ध पुनेठा, ललित मोहन पांडेय, अशोक बिष्ट, राकेश नाथ गोस्वामी, चंद्रशेखर बबाड़ी, ललित मोहन तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed