{"_id":"6883c8f32f386f2fb5049995","slug":"district-jail-being-built-in-fungar-at-a-cost-of-rs-5567-crore-champawat-news-c-229-1-shld1026-127098-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: फुंगर में 55.67 करोड़ की लागत से बन रही जिला जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: फुंगर में 55.67 करोड़ की लागत से बन रही जिला जेल
Fri, 25 Jul 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के फुंगर में करोड़ों की लागत से जिला जेल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिला बनने के 28 साल बाद जिला जेल अस्तित्व में आएगी। जेल बनने के बाद कैदियों को अल्मोड़ा नहीं भेजना पड़ेगा।
फुंगर में 55.67 करोड़ रुपये की लागत से जेल का निर्माण किया जा रहा है। योजना के तहत जिला जेल के अलावा स्टाफ के लिए आवासीय भवनों का निर्माण भी किया जाएगा। वर्ष 2008 में तत्कालीन सीएम बीसी खंडूरी ने जिला जेल का शिलान्यास किया था। इसके वाद वर्ष 2012 में जीजीआईसी के समीप जेल के लिए जमीन चयनित की गई।
चहारदीवारी का निर्माण भी कर लिया गया था लेकिन जेल निर्माण का विरोध होने के चलते मामला खटाई में पड़ गया। लोगों ने जेल को शहर से दूर बनाने की मांग की थी। वर्तमान में लोहा प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल ने बताया कि 55.67 करोड़ की लागत से जेल और आवासीय भवन का निर्माण अक्तूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। संवाद