फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Distressed farmers for irrigation

सिंचाई के लिए किसान परेशान

Fri, 03 Jul 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 03 Jul 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

ककरालीगेट स्थित ट्यूबवेल की विद्युत मोटर एक सप्ताह से फुंकी है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है। वहीं, ट्यूबवेल नहीं चलने से किसानों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उनकी धान की रोपाई ठप पड़ी है। परेशान किसानों ने जल्द ट्यूबवेल की विद्युत मोटर दुरुस्त नहीं करने पर आंदोलन की धमकी दी है।

विज्ञापन


टनकपुर क्षेत्र के गांवों में खेतों की सिंचाई सरकारी ट्यूबवेलों या फिर बरसात पर ही निर्भर है। इन दिनों गांवों में धान की रोपाई का काम चल रहा है, लेकिन ककरालीगेट और आमबाग गांव के किसान ट्यूबवेल खराब पड़ा होने से परेशान है। ग्राम प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा ने बताया कि नलकूप विभाग के अधिकारियों को ट्यूबवेल की फुंकी विद्युत मोटर ठीक कराने या बदलने का कई बार आग्रह किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रधान ने एसडीएम नरेश दुर्गापाल से नलकूप विभाग के लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं ट्यूबवेल की मोटर ठीक कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed