फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Distance From poling Booth

मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में किसी भी दल के बैनर पोस्टर न हो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Distance From poling Booth
चंपावत में मतदान का प्रशिक्षण लेते कार्मिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। विधानसभा चुनाव के लिए पीठासीन और मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को जीजीआईसी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय को मतदान पूर्व की तैयारी, वास्तविक मतदान की कार्यवाही, मॉक पोल, मतदान समाप्ति के बाद की जाने वाली कार्यवाही का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मतदान के दिन वास्तविक मतदान से पूर्व की कार्यवाही होती है कि पीठासीन अधिकारी सुनिश्चित कर लें कि 200 मीटर की परिधि में किसी भी दल से संबंधित पोस्टर, बैनर, नारे आदि न हो। उन्होंने बताया कि मतदान अधिकारी प्रथम चयनित मतदाता सूची का प्रभारी होता है। वह मतदाता की पहचान के लिए उत्तरदायी होता है। द्वितीय मतदान अधिकारी अमिट स्याही का प्रभारी होता है। चुनाव के दौरान तर्जनी उंगली में नाखून के मूल ऊपर स्याही का चिह्न लगाता है।
विज्ञापन

तृतीय मतदान अधिकारी मशीन की नियंत्रण यूनिट का प्रभारी होता है। पीठासीन अधिकारी के साथ बैठकर पीठासीन अधिकारी नियंत्रण यूनिट का मतदान प्रक्रिया पर नजर रखता है। नोडल अधिकारी सीडीओ आरएस रावत ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव की गोपनीयता के साथ संपूर्ण मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर लोहाघाट रिंकू बिष्ट, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जीवन चंद्र कलौनी, अशोक कुमार, एमपी जोशी मनोज बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed