फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Display of women in Tehsil against alcoholism

शराब के खिलाफ महिलाओं का तहसील में प्रदर्शन

Mon, 27 Mar 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 27 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Display of women in Tehsil against alcoholism
प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 नशा विरोधी अभियान के तहत राजमार्ग और शहर के बीच से शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर धरना दिया। बैथनी जीवन धारा संस्था के बैनर तले उन्होंने शराब की दुकानों को बाजार और राजमार्ग के आसपास से हटाकर अन्यत्र खोलने की मांग उठाई है। इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल रोड में स्थित देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग की है। 

संस्था की निदेशक सिस्टर प्रीति के नेतृत्व में महिलाएं तहसील पहुंची और शराब के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह रावत ने भी प्रदर्शन में शामिल हो आंदोलन को समर्थन दिया। प्रदर्शन में रेनू, कृष्णा, प्रेमा, शांति, कलावती, शोभा, लीलावती, तुलसी, मुन्नी श्यामवती, रामवती, बबली देवी, देवकी, माया महर आदि शामिल थीं। भाजपा के पूर्व दायित्वधारी शिवराज सिंह कठायत, नित्यानंद खर्कवाल, तिलकराज, वसीम अहमद, मुस्तफा अंसारी, शहंशाह,  महेश गुप्ता, अजय कोहली, विनोद कोहली, नरेश कुमार, रईस अहमद सलमानी आदि ने डीएम को ज्ञापन भेजकर अस्पताल रोड स्थित देशी शराब की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित कराने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed