फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Discussion on giving better education to students

छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने पर चर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Discussion on giving better education to students
लोहाघाट में राशिसं के द्विवार्षिक अधिवेशन में शिक्षा की बेहतरी के लिए चर्चा करते शिक्षक। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय शिक्षक संघ का दो दिनी द्विवार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी शुरू हो गई है। बुधवार को जिला कार्यकारिणी के लिए चुनाव किए जाएंगे। अधिवेशन में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने, शिक्षा की बेहतरी और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने आदि पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जीजीआईसी सभागार में मंगलवार को राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र जोशी की अध्यक्षता और जिला मंत्री जगदीश अधिकारी, नरेश राय के संचालन में अधिवेशन हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। प्रथम दिवस पर नई शिक्षा नीति 2020 की संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर प्रकाश उपाध्यक्ष, वंदना, विनोद गहतोड़ी, रमेश देव, श्याम चौबे, प्रकाश तड़ागी, नगेंद्र जोशी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने प्रधानाचार्यों के पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में एलटी शिक्षकों और प्रवक्ताओं को शामिल करने, स्थानांतरण एक्ट के तहत शिक्षकों के स्थानांतरण करने, हर साल रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नतियां करने, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने आदि मांगें उठाई। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय मंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, कुमाऊं मंडल मंत्री कैलाश डोलिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा, नैनीताल जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक पांडेय, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीन रावल, रवि बगोटी, विनोद गहतोड़ी, प्रकाश उपाध्याय, सुनील पांडेय, प्रदीप ढेक, रितेश वर्मा, खुशाल रावत, मुकेश वर्मा, राजेंद्र गड़कोटी, त्रिलोचन जोशी, पल्लव जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed