फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Disaster relief rehearsal

छात्र-छात्राओं को सिखाया आपदा राहत कार्य

Thu, 21 Jul 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 21 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Disaster relief rehearsal
आपदा राहत की रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू सेल की ओर से जीआईसी किमतोली एवं जीआईसी पाटी के छात्र-छात्राओं समेत क्षेत्रीय लोगों को आपदा के दौरान बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। आपदा के दौरान कम संसाधनों एवं आसपास की वस्तुओं का प्रयोग कर राहत, बचाव कार्य का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन


आपदा टीम ने बच्चों को भूस्खलन, वाहन दुर्घटना, मकान गिरने, सड़क दुर्घटना, भूकंप, अतिवृष्टि आदि से निपटने, प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने का प्रशिक्षण देने के साथ ही आपदा के समय किए जा सकने वाले प्रयास बताए। आपदा राहत बचाव दल के मुख्य प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह कुटियाल ने छात्रों को कंबल, जैकेट, बोरे, तौलिए का प्रयोग कर स्ट्रेचर बनाने की तकनीक बताई।
विज्ञापन


आपदा में घायलों को निकालने के बाद फर्स्ट-एड के लिए ले जाने की बारीकियां बताईं गईं। रेस्क्यू टीम ने आपदा के समय प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों की जानकारी देकर प्रदर्शन भी किया। बच्चों को आपदा प्रबंधन में प्रयोग की जाने वाली वुडकटर, स्टोन कटर मशीन को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन के मोहन बिनवाल, कोतवाल राजेश पांडेय, नीतू सिंह, एसओ भूपाल राम पौरी, दीपक कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed