फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Disaster in Champawat

आपदा की मार से टूटा पुल सह नहीं पा रहा भार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Disaster in Champawat
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी में निर्माणाधीन पुल, यह पुल अक्तूबर की बारिश में क? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बारहमासी सड़क का निर्माणाधीन चल्थी पुल मुसीबत बन गया है। अक्तूबर में हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त इस पुल की मरम्मत शुरू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

भारी-भरकम वजन के कारण लोहे के टूटे पुल के स्ट्रक्चर को उठा कर रखने में कामयाबी नहीं मिली। इसके टेड़े होने से अलग कर रखने की कवायद भी विफल रही। दो टीमों की विफलता के बाद अब एनएच खंड ने इसके लिए तीसरी टीम को बुलाया है।
विज्ञापन

एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर यहां से 39 किमी दूर चल्थी में लधिया नदी पर वर्ष 2019 से पुल का काम शुरू हुआ। 120 मीटर लंबे और 14.90 मीटर चौड़ाई वाले इस पुल का निर्माण कार्य इसी साल दिसंबर तक पूरा कराया जाना प्रस्तावित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका करीब 80 प्रतिशत काम हो भी गया था, लेकिन 17 अक्तूबर से तीन दिन तक हुई मूसलाधार बारिश में स्तंभ के ऊपर स्थापित करने के लिए रखे गए 11 मीट्रिक टन वजन के लोहे के पुल का ढांचा गिर गया।
इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। पुल का काम के पूरा होने में भी चार महीने का अतिरिक्त समय लग रहा है। पुल को क्रेनों के जरिये उठाने में सफलता न मिल पाने के कारण अब विशेषज्ञों का परामर्श लेकर दूसरे विकल्पों को अपनाया जा रहा है।
नहीं आई पुल की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट
चंपावत। इस साल 24 मई को तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बारहमासी सड़क के साथ निर्माणाधीन चल्थी पुल की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए थे। डीएम विनीत तोमर ने जांच के लिए पिथौरागढ़ के अधीक्षण अभियंता जेपी गुप्ता के नेतृत्व में तकनीकी जांच दल गठित किया था। इस तीन सदस्यीय तकनीकी दल ने एक माह पूर्व जांच तो पूरी कर ली, लेकिन नमूने की जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

चल्थी पर लधिया नदी में तीन खंभों पर बनने वाला यह पुल कसने से पहले ही अक्तूबर की मूसलाधार बारिश से गिर गया था। अब 11 एमटी वजन के इस हिस्से को जैक और क्रेनों से उठाना मुश्किल हो रहा है। पुल टेड़ा होने से इसे दोबारा लगाने में भी परेशानी हो रही है। इस कारण पुल को फिर से फिट करना चुनौतीपूर्ण है। इस काम की विशेषज्ञ तीसरी टीम को बुलाकर इसे उठाने की कवायद की जाएगी। इस वजह से पुल के काम के पूरा होने में अतिरिक्त समय लगेगा।
- सुनील कुमार, ईई, एनएच खंड, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed