फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   dipawali celebrated joyfully

दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

Thu, 08 Nov 2018 11:06 PM IST
उजाला ब्यूरो टनकपुर/बनबसा।
उजाला ब्यूरो टनकपुर/बनबसा। Updated Thu, 08 Nov 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
dipawali celebrated joyfully
टनकपुर में दीपावाली पर आतिशबाजी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस बार पहले की अपेक्षा आतिशबाजी कम हुई और रात साढ़े दस बजे के बाद लोगों ने पटाखे नहीं फोड़े। दिवाली को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग घर की सजावट एवं लक्ष्मी पूजन की तैयारी में जुट गए थे। बाजार में भी खासी चहल-पहल रही।
विज्ञापन


शाम होते ही समूचा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा था। बिजली की झालरों एवं दीयों सेे सजे घरों में विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन के बाद के आतिशबाजी के साथ दिवाली का जश्न शुरू हुआ। क्षेत्र में कहीं भी आतिशबाजी से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। वहीं पुलिस फोर्स एवं अग्निशमन विभाग की टीम पूरी रात सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही। बृहस्पतिवार को लोगों ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


बनबसा में भी लोगों ने दीपावली पर्व परंपरागत ढंग से मनाया। स्थानीय लोगों के अलावा नेपाली नागरिकों ने भी बनबसा बाजार में जमकर खरीदारी की। मिठाई विक्रेता अजय सिंह ठाकुर, परमजीत सिंह गांधी, किशन कापड़ी, संजू ठाकुर ने बताया कि इस बार मिठाई की बिक्री ठीक हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने बताया कि इस बार का दीपावली पर्व कारोबारियों के लिए पिछले वर्ष की भांति सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर अलर्ट रहा सुरक्षा तंत्र
दीपावली पर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा तंत्र खासा अलर्ट रहा। एसएसबी एवं सीआईएसएफ द्वारा दोनों देशों के बीच आवाजाही कर रहे लोगों पर नजर रखी गई। वहीं सघन चेकिंग भी की। सुरक्षा को लेकर सजग एसएसबी ने सीमा पर अतिरिक्त कांबिंग की। एसएसबी की 57वीं वाहिनी की टनकपुर बैराज बीओपी के प्रभारी उप निरीक्षक टीएस परिहार के दिशा-निर्देश पर जवान दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों की सघन चेकिंग में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed