फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dinesh will now new mobile

अब दिनेश को मिलेगा नया मोबाइल

Sat, 12 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 12 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन

खेतीखान के दिनेश ओली को खराब मोबाइल फोन के बदले ठीक मोबाइल फोन मिलने का रास्ता साफ हुआ। दिनेश ने लोहाघाट की एक दुकान से करीब 6 माह पहले मोबाइल फोन खरीदा था। जो खरीदने के कुछ ही दिन बाद खराब हो गया। उन्होंने दुकानदार से इसकी शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं निकला। उपभोक्ता फोरम में मामले को उठाने के बाद शनिवार को जजी परिसर में आयोजित लोक अदालत में इस मामले का निर्णय हुआ। और अब दिनेश को ठीक मोबाइल मिलेगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश में यहां जिला जजी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज बीएस दुग्ताल की अध्यक्षता में संचालित लोक अदालत में कुल 58 छोटे मामलों का निस्तारण किया गया। मोटर व्हीकल एक्ट के 34, आबकारी अधिनियम के तहत 22, उपभोक्ता फार्म और एनआई एक्ट के एक-एक मामले निस्तारित हुए। साथ ही 140850 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिवीजन मंजू सिंह मुंडे के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला शासकीय अधिवक्ता भास्कर मुरारी, सुनील खर्कवाल, रमेश उप्रेती, विजय राय, उपभोक्ता फोरम के सदस्य गिरीश राय, गिरीश उप्रेती, सुरेश जोशी, लक्ष्मण सिंह, आरएस रैंसवाल, निर्मल तड़ागी, विद्याधर जोशी, गुणानंद थ्वाल, शंभू दत्त ओझा, एके पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed