फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Digree Collage of Banbasa

धूमधाम से मना डिग्री कालेज का वार्षिक समारोह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Digree Collage of Banbasa
स्वागत गीत प्रस्तुत करती बनबसा डिग्री कालेज की छात्राऐं। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। डिग्री कॉलेज का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि चंपावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी ने कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कॉलेज को पांच कंप्यूटर देने की घोषणा की।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। बताया कि इस कॉलेज में 79 छात्र एवं 121 छात्राएं पढ़ रही हैं। छह में से दो विषयों के प्राध्यापक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पढ़ा रहे हैं। गृहविज्ञान एवं इतिहास विषय शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने खेलकूद के ऑलराउंडर रहे विवेक टम्टा एवं रेखा विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। छात्रा तनुजा, शिवांगी, निशा, मनोरमा, मनीषा, कविता, इशिका आदि के ग्रुप ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, गुजराती नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष अमन कुमार, खटीमा महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. आरएन पांडे, डॉ. हेम ने संचालन किया। प्रो. दिनेश कुमार ने आभार जताया। आयोजन में छात्रसंघ कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, विवि प्रतिनिधि शिवानी, कनिष्ठ उपप्रमुख मोहन चंद, शिखर चंद, सुरभी, गीता, प्रेम सिंह, कैलाश थपलियाल, त्रिलोक कांडपाल, मोहन राम, विनोद चंद आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed