फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DIG inspected by border region

डीआईजी ने किया सीमा क्षेत्र का निरीक्षण

Mon, 18 Jul 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 18 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
DIG inspected by border region
बनबसा सीमा निरीक्षण को पैदल चलते डीआईजी पीएस सैलाल। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


डीआईजी पीएस सैलान ने बनबसा में भारत-नेपाल बार्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस और सीमा पर तैनात सुरक्षा तंत्रों को सीमा पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने इमिग्रेशन चेक पोस्ट के नए भवन का भी निरीक्षण किया। 
रविवार रात चंपावत से लौटने के बाद बनबसा एनएचपीसी अतिथिगृह में विश्राम करने के बाद सोमवार को डीआईजी सैलाल ने बनबसा में भारत नेपाल सीमा के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


उन्होंने अपने मातहतों को सीमा क्षेत्र की गंभीरता से निगरानी करने और संदिग्धों पर नकेल कसने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में रहने और आने वाले बाहरी और अनजान व्यक्तियों के सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। बार्डर पर स्थित इमिग्रेशन चेकपोस्ट के नए भवन का निरीक्षण किया।  शारदा बैराज चौकी पर उन्होंने पुलिस को गंभीरता से आवाजाही करने वालों की तलाशी लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वतंत्रता दिवस तक पुलिस को सीमा क्षेत्र की गंभीरता से निगरानी करने के साथ ही अलर्ट रहने को कहा। रेड अलर्ट के चलते शारदा बैराज के गेट बंद होने से डीआईजी ने बैराज से सीमा तक की दूरी पैदल ही तय की। डीआईजी ने टनकपुर बैराज का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीओ राजन सिंह रौतेला, थानाध्यक्ष विनोद यादव, इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा, बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed