{"_id":"578d0aee4f1c1b6137c4c270","slug":"dig-inspected-by-border-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने किया सीमा क्षेत्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने किया सीमा क्षेत्र का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
बनबसा सीमा निरीक्षण को पैदल चलते डीआईजी पीएस सैलाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीआईजी पीएस सैलान ने बनबसा में भारत-नेपाल बार्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस और सीमा पर तैनात सुरक्षा तंत्रों को सीमा पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने इमिग्रेशन चेक पोस्ट के नए भवन का भी निरीक्षण किया।
रविवार रात चंपावत से लौटने के बाद बनबसा एनएचपीसी अतिथिगृह में विश्राम करने के बाद सोमवार को डीआईजी सैलाल ने बनबसा में भारत नेपाल सीमा के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
उन्होंने अपने मातहतों को सीमा क्षेत्र की गंभीरता से निगरानी करने और संदिग्धों पर नकेल कसने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में रहने और आने वाले बाहरी और अनजान व्यक्तियों के सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। बार्डर पर स्थित इमिग्रेशन चेकपोस्ट के नए भवन का निरीक्षण किया। शारदा बैराज चौकी पर उन्होंने पुलिस को गंभीरता से आवाजाही करने वालों की तलाशी लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस तक पुलिस को सीमा क्षेत्र की गंभीरता से निगरानी करने के साथ ही अलर्ट रहने को कहा। रेड अलर्ट के चलते शारदा बैराज के गेट बंद होने से डीआईजी ने बैराज से सीमा तक की दूरी पैदल ही तय की। डीआईजी ने टनकपुर बैराज का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीओ राजन सिंह रौतेला, थानाध्यक्ष विनोद यादव, इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा, बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती आदि मौजूद थे।