फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Different colors of weather...Sunny in the mountains, fog in the fields

Champawat News: मौसम के अलग-अलग रंग ... पहाड़ में खिली धूप, मैदान में छाया कोहरा

Sat, 30 Dec 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 30 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Different colors of weather...Sunny in the mountains, fog in the fields
टनकपुर में कोहरे से छाया धुंधलापन। संवाद
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के पहाड़ और मैदानी इलाकों में शनिवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। पहाड़ों पर सुबह से तेज धूप खिली रही जबकि मैदानी इलाकों में इस सर्दी में पहली बार कोहरा छाने से ठिठुरन रही।
विज्ञापन

जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में शनिवार को सुबह धुंध और कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड रही। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनकपुर-सूखीढांग के बीच कई जगह इतनी ज्यादा धुंध थी कि दृश्यता (विजिबिलिटी) खासी कम रही। चालकों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। हालांकि 10:30 बजे के बाद हल्की धूप निकली।
विज्ञापन

वहीं सूखीढांग के बाद मौसम के रंग में अंतर देखने को मिला। चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट सहित चंपावत जिले के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप खिली रही। शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में सुबह मौसम साफ, दिन में छाए हल्के बादल

पिथौरागढ। जिले में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दिन में हल्के बादल छाने से ठंड बढ़ गई। शनिवार को जिले में मौसम दिन में साफ रहा। गुनगुनी धूप का लोगों ने आनंद लिया। करीब 12 बजे से आसमान में बादल छाने लगे और सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया।


मुनस्यारी और धारचूला समेत अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाने से काफी ठिठुरन रही। मुनस्यारी में अधिकतम तापमान 13 से नीचे लुढ़क कर तीन डिग्री तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक पहुंच गया। बारिश नहीं होने के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। पिथौरागढ़ में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। शाम के समय अधिकतम तापमान सात डिग्री तो न्यूनतम शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ठंड के कारण सड़कों पर पाला जमने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है। चंडाक, नैनीपातल और बड़ाबे क्षेत्र में पाला पड़ने से लोगों के लिए वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed